फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power department workshop Scrap fire, stirring

बिजली विभाग की वर्कशॉप के  स्क्रैप में लगी आग, हड़कंप

Tue, 12 Apr 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 12 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Power department workshop Scrap fire, stirring
आग - फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के पाया काबू
विज्ञापन

 आवास विकास के समीप स्थित बिजली विभाग के वर्कशॉप में रखे एल्युमीनियम के स्क्रेप में आग लग गई। इससे विभाग के लिए लाखों रुपये की क्षति हुई है। क्षति का आंकलन किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया। अगर आग ऑयल और ट्रांसफार्मर गोदाम तक पहुंच जाती, तो करोड़ों रुपये की क्षति हो सकती थी। जिले में बिजली विभाग के चार वर्कशॉप है। इनमें एक वर्कशॉप सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अलापुर रोड पर आवास विकास के पास है। इस वर्कशॉप में बिजली विभाग का काफी तादाद में एल्युमीनियम स्क्रैप भी पड़ा है। मंगलवार तड़के एल्युमीनियम स्क्रेप में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खबर फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर स्टेशन से नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पहले एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई, लेकिन आग बढ़ती गई।
स्थिति को देखते हुए दो और फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए वर्कशॉप की दो दीवारों को किसी तरह से ढहाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग पास ही स्थित ऑयल और ट्रांसफार्मर गोदाम तक नहीं पहुंची। अगर ऐसा होता तो विभाग को करोड़ों रुपये की क्षति हो सकती थी। फिलहाल बिजली विभाग क्षति का आकलन कर रहा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा री है।
विज्ञापन

नीलामी के लिए पड़ा था स्क्रैप
बदायूं। जिस स्क्रेप में आग लगी वह एल्युमीनियम का खराब वायर था। इसको नीलामी के लिए रखा गया था। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जो वायर जला है उसका कोई काम नहीं था। अगर आग पर वक्त रहते काबू न पाया जाता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास ही रखे थे 250 ट्रांसफार्मर
बदायूं। जिस स्क्रैप गोदाम में आग लगी उसी के पास स्थित गोदाम में 250 से ज्यादा ट्रांसफार्मर रखे थे। इनकी कीमत करोड़ों रुपये में है। कुछ खराब ट्रांसफार्मर तो आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए, लेकिन सही ट्रांसफार्मर वाले वर्कशॉप तक आग पहुंचने से पहले ही इस पर काबू पा लिया गया। 
ऑयल गोदाम भी बाल-बाल बचा
बदायूं। वर्कशॉप में ही बिजली विभाग का ऑयल गोदाम है। गोदाम में ट्रांसफार्मरों में भरा जाने वाला हजारों लीटर आयल रखा हुआ है। फायर ब्रिगेड ने सूझबूझ का परिचाय देते हुए वर्कशॉप की दो दीवारों को तोड़कर आग पर काबू पा लिया। अगर आग ऑयल गोदाम तक पहुंच जाती तो इस पर आसानी से काबू पाना फायर ब्रिगेड के लिए भी मुश्किल था।

-----
आग में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जिस गोदाम में आग लगी वहां सिर्फ एल्युमीनियम का स्क्रैप रखा हुआ था। अगर आग ऑयल और ट्रांसफार्मर गोदाम तक पहुंच जाती तो करोड़ों रुपये की क्षति हो सकती थी। फिलहाल हम क्षति का आकलन करा रहे हैं।
-रंजीत चौधरी, एसडीओ वर्कशॉप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed