फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Postal worker Suicide by hanging

डाक विभाग के कर्मी ने  फांसी लगाकर जान दी

Wed, 13 Jul 2016 12:16 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Postal worker Suicide by hanging
फांसी लगाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आत्महत्या को घोटाला से जोड़कर देखा जा रहा
विभाग में हुआ है 25 लाख रुपये का घोटाला

 डाक विभाग में सिस्टम मैनेजर के पद पर तैनात सचिन वर्मा नाम के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सचिन की खुदकुशी को विभाग में हुए 25 लाख रुपये के घोटाला से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, एटीएम कार्ड चोरी और धोखाधड़ी के मामले में सचिन वर्मा नामजद नहीं था। घटना के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से क्लू खंगाले हैं। मृतक के पिता कुमरपाल वर्मा की ओर से तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर तीन निवासी सचिन वर्मा (29) पुत्र कुमरपाल वर्मा मुख्य डाक घर में सिस्टम मैनेजर के पद पर तैनात था। डाक विभाग में एटीएम कार्ड चोरी कर 25 लाख रुपये का घपला उजागर होने के बाद सचिन डिप्रेशन में था। उससे विभागीय अफसरों ने पूछताछ भी की थी। सचिन के पिता कुमरपाल का कहना है कि सोमवार रात 8:30 बजे वह घर पहुंचा। उसने बताया कि विभाग में बड़ा घोटाला हुआ है। अधिकारी उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

सचिन के पिता का कहना है कि रात में ही उसके घर पर सचिन के स्टाफ का श्रीकांत वर्मा आया और सचिन को अपने साथ ले गया। एक घंटे बाद सचिन घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। सुबह उसका शव कमरे में मिला। कुमरपाल वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। पुलिस इसे विभाग में हुए 25 लाख रुपये के घोटाले में खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। सचिन वर्मा अविवाहित था। परिवार वाले उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। डाक विभाग में हुए घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की जार ही है। सचिन वर्मा से अब तक पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की है। घोटाला में वह नामजद भी नहीं है।-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed