फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police official suspended for supporting gambling

जुआ खिलाने के आरोप में चौकी प्रभारी सस्पेंड

Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police official suspended for supporting gambling

ककराला में जुआ होने की जानकारी अफसरों को नहीं देने पर एसएसपी चंद्रप्रकाश ने चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस सूत्र बता रहे है कि इस मामले में एसओ अलापुर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर जानलेवा हमला करने के आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनके घर के दरवाजों पर ताले लटके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने मुखबिरों का जाल भी फैला दिया है। मंगलवार की रात को एक सूचना पर कई थानों की पुलिस ने कस्बा ककराला में एक स्थान पर चल रहे जुआ के फड़ पर धावा बोला था। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मुहल्ले के ही लोगों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव कर 13 लोगों को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। इस घटना में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे, जबकि थाना सिविल लाइन की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने पकड़े गए हीरा उर्फ वसीम के पास से 46 हजार की नकदी बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद समेत 64 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।  पुलिस पर हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। इधर, पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी को मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है। वह पल-पल की खबर दे रहे हैं। आरोपियों के घरों पर ताले लटके हैं।  पुलिस सूत्रों का कहना है कि ककराला में लंबे  समय से फड़ लगाकर जुआ होता है। ककराला चौकी और थाना अलापुर पुलिस ने कभी इसकी सूचना आला अफसरों को नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed