फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police named the accused released on bail from the police station

पुलिस ने नामजद आरोपी को कोतवाली से जमानत पर छोड़ा

Sun, 14 Feb 2016 11:22 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police named the accused released on bail from the police station
शुक्रवार की रात मामूली विवाद में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पथराव के दौरान युवक की मौत के मामले में मौके पर ही पकड़े पुलिस को सौंपे गए हमलावर पप्पू को पुलिस कोतवाली से ही जमानत दे दी। जमानत के बाद उसे रविवार दोपहर में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी लोगों और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार बरेली में आंवला थाना क्षेत्र के गांव पचधेर निवासी श्रद्धालुओं के बीच शुक्रवार शाम को बदायूं लालपुल पर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी से गुस्साए बरामालदेव के कार सवार लोगों ने गांव से अपने परिचितों को बुला लिया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं पर पथराव के दौरान ही पचधेर के नन्हे सिंह का 21 वर्षीय बेटा विजनेश गिर पड़ा था। ट्रॉली से गिरते ही उसे हमलावरों की पिकअप ने चपेट में ले लिया था। श्रद्घालुओं ने हमलावरों में शामिल बरामालदेव के पप्पू को मौके पर दबोच कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

मृतक पप्पू के पिता की ओर से पप्पू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। सूत्रों की मानें तो पप्पू को कोतवाली से जमानत पर छुड़ाने के लिए उसके पैरोकार शनिवार शाम से सक्रिय हो गए थे। रविवार दोपहर में पुलिस ने उसकी जमानत की औपचारिकताएं पूरी कर लीं। बाद में उसे रिहा कर दिया गया। उधर, पप्पू को कोतवाली से जमानत पर छोड़ जाने की भनक लगते ही मृतक के परिजन विशेषपाल ने अपने राजनीतिक पैरोकारों से संपर्क साधा। विशेपाल का कहना है कि पप्पू को जमानत देने की वजाय पुलिस उसे कोर्ट में पेश करती निष्पक्षता उजागर होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बरामालदेव के पप्पू को जमानत पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही छोड़ा गया है। उसके खिलाफ दर्ज केस की धाराओं के अनुरूप पुलिस को ऐसा करने के लिए अधिकार है। फरार अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई उनके खिलाफ भी होगी।
- अवनीश यादव, एसएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed