फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police kidnapped teenager

अगवा किशोरी को पुलिस ने खोज निकाला

Fri, 12 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर।
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर। Updated Fri, 12 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police kidnapped teenager
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अपहरण के विरोध में महिलाओं ने दिया धरना, कई बार पुलिस से नोकझोंक, एक आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन

कस्बा फैजगंज बेहटा के एक मोहल्ले में गुरुवार तड़के चार बजे घर में घुसकर अगवा की गई दलित किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे दिन नाटकीय ढंग से खोज लिया। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि किशोरी को कहां से और कब बरामद किया। वहीं, घटना के विरोध में दलित समाज की महिलाओं ने सुबह से ही फैजगंज बेहटा थाने पर धरना दिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। एसपी देहात संजय राय ने भी थाने पहुंच कर मामले में जानकारी ली।      
फैजगंज बेहटा के एक मोहल्ले में गुरुवार को 16 साल की दलित किशोरी अपने घर पर मां के साथ अकेली थी। कस्बे के ही नन्हे, कयूम और अयूब असलहे लेकर उसके घर में गुरुवार सुबह करीब चार बजे घुस गए। तीनों किशोरी को घर से उठा ले गए। विरोध करने पर उसकी मां को धक्का देकर गिरा दिया। मां रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने आनाकानी की। मामला दो समुदायों का होने की वजह से कस्बे में तनाव के हालात बन गए। रिपोर्ट दर्ज न होने पर महिलाओं ने थाने के गेट पर धरना भी दिया। बाद में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने किशोरी की बरामदगी को सीओ डॉ. केके सरोज के नेतृत्व में टीम को लगाया था। पुलिस टीम ने दलित किशोरी को बरामद करने के साथ मुख्य आरोपी नन्हे को भी गिरफ्तार कर लिया है। कयूम अभी फरार है। अयूब को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, शुक्रवार को सुबह ही दलित समाज की महिलाओं ने थाने का घेराव कर लिया और किशोरी की बरामदगी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं। उनके समर्थन में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी जुटने लगे। महिलाएं पुलिस पर आरोपियों के संरक्षण का आरोप लगा रही थीं। इसको लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का एलान किया तो सब शांत हुए।
विज्ञापन


महिलाएं बोलीं- एसओ ने की अभद्रता      
आसफपुर। कई हिंदूवादी नेता भी शुक्रवार को फैजगंज बेहटा पहुंचे। दलित किशोरी के परिवार की महिलाओं से उन्होंने बात की, महिलाओं ने थाना पुलिस और एसओ पर अभद्रता का आरोप लगाया। बताया कि उनको लाठी फटकार कर थाने से भगा दिया गया। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विपिन चौहान ने सीओ बिसौली डॉ. केके सरोज से भी बात की, इस दौरान पुलिस और हिंदूवादियों के बीच नोकझोंक भी हुई।      
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता का भांजा है मुख्य आरोपी      
आसफपुर। घर में घुसकर दलित किशोरी को अगवा करने वाला मुख्य आरोपी नन्हे सपा नेता मेहरबान खां का भांजा बताया गया है। दलित किशोरी के परिवार वालों की मानें तो इसी वजह से पुलिस दबाव में काम नहीं कर रही थी। मेहरबान खां की पुत्रवधु नगर पंचायत फैजगंज बेहटा की चेयरमैन है।       


दलित किशोरी को बरामद कर लिया गया है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। किशोरी के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed