फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police is fail in the proper investigation of crime cases

बड़ी घटनाओं के वर्कआउट में फेल हो रही पुलिस

Sat, 05 Dec 2015 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 05 Dec 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
police is fail in the proper investigation of crime cases
व्यापारी हत्याकांड, उझानी डकैती का खुलासा नहीं
विज्ञापन



दातागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में आठ नवंबर को दिन में 10 बजे युवा सर्राफा व्यापारी श्रवण कुमार गुप्ता की हत्या कर बदमाश उनसे नगदी-जेवर से भरा बैग लूट ले गए थे। बैग में करीब 30 लाख रुपये का माल था। पुलिस अब तक इस मामले में कोई ठोस लाइन तलाश नहीं कर सकी है। इधर, 18 नवंबर को उझानी के मोहल्ला अहीरटोला नई बस्ती में बदमाशों ने भूदेव के घर पर डकैती डाली थी। विरोध करने पर भूदेव के दोस्त धर्मपा की हत्या कर दी गई। यहां से बदमाश करीब दो लाख रुपये का माल लूट ले गए थे। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अब तक कुछ खास नहीं लगा है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस हवा में तीर चला रही है। एसपी सिटी, अनिल यादव ने बताया कि दोनों मामलों में कुछ क्लू मिले हैं। शक के आधार पर पूछताछ भी की जा रही है। जल्द खुलासा हो जाएगा। हमारी कोशिश है कि किसी भी दशा में कोई निर्दोष परेशान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed