फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police chased the animal Traffickers, 12 animals recovered

पुलिस ने भगा दिए पशु  तस्कर, 12 पशु बरामद

Tue, 24 May 2016 11:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फिर सामने आई चर्चित सिपाही की संलिप्तता
बड़े पैमाने पर हो रही गोवंशीय पशुओं की तस्करी

 गोवंशीय पशुओं की तस्करी रोकने के स्थान पर पुलिस ने तस्करी को बढ़ावा दे रही है। रविवार रात भी पुलिस ने पांच पशु तस्करों को भगा दिया। मौके से 12 गोवंशीय पशु मिले हैं। पशुओं को वध के लिए ले लाया जा रहा है। तस्करों को भगाने के मामले में फैजगंज बेहटा थाने के एक चर्चित सिपाही की भूमिका चर्चाओं में है। पुलिस छापामारी से पहले तस्करों तक खबर पहुंच गई थी। 
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध के लिए बदनाम है। पिछले सप्ताह पुलिस ने वार्ड नंबर दो में बूचड़खाना पकड़ा था। यहां से गोवंशीय पशुओं के 12 सिर और खालों के साथ तीन जीवित पशु भी मिले थे। इस मामले में भी कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने लीपापोती की।
विज्ञापन

रविवार रात पुलिस को खबर मिली कि मितरोली फैजगंज बेहटा रोड से गोवंशीय पशुओं को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। एसओ मनीष यादव ने मौके पर छापामारी की। यहां पुलिस को 12 गोवंशीय पशु मिले। तस्कर भाग गए थे। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस के आने से पहले थाने का एक चर्चित सिपाही वहां पहुंच गया था। सिपाही ने ही तस्करों को वहां से भागने का मौका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पांच साल से एक ही थाने में है सिपाही
फैजगंज बेहटा। गोवंशीय पशुओं की तस्करी को बढ़ावा और तस्करों को संरक्षण देने वाला चर्चित सिपाही पांच साल से फैजगंज बेहटा थाने में ही जमा हुआ है। तीन साल तक यहां रहने के बाद इसका तबादला कर दिया गया था। बाद में यह फिर से फैजगंज बेहटा आ गया। एसओ और सिपाही के बीच चल रही तना-तनी भी इन दिनों थाना स्टाफ में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed