फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police caught Binavar Abattoir, the accused fled

बिनावर में पुलिस ने पकड़ा  बूचड़खाना, आरोपी भागे

Wed, 13 Jul 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घर में काट रहे थे गोवंशीय पशु, दो जीवित पशु मिले
मामले में गोवध निवारण अधिनियम का मामला दर्ज

 थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव बरी समसपुर में छापामारी कर एक घर में चल रहा बूचड़खाना पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस को देखकर मांस तस्कर भाग निकले। मौके से दो जीवित गोवंशीय पशु और एक कटा हुआ पशु मिला है। दो लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिनावर एसओ ललित मोहन को मुखबिर से खबर मिली कि क्षेत्र के गांव बरी समसपुर में नफीस और अशफाक गोवंशीय पशुओं का वध कर मांग सप्लाई कर रहे हैं। मौके पर छापामारी की जाए तो इनको रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। पुलिस टीम ने इसके बाद गांव में मौके पर छापामारी की। यहां एक घर में गोवंशीय पशुओं का कटान किया जा रहा था। यहां से पुलिस ने दो जीवित गोवंशीय पशुओं के साथ एक कटा हुआ पशु और गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद किए। मौके से पशु काटने के औजार भी मिले। पुलिस को देखकर नफीस और अशफाक भाग गए। मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ ललित मोहन ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed