फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uproar over entry into housing society without a sticker; attempt made to run vehicle over guards

Noida News: स्टिकर के बिना सोसाइटी में घुसने पर बवाल, गार्डों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

Sat, 24 Oct 2026 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Uproar over entry into housing society without a sticker; attempt made to run vehicle over guards
फोटो
विज्ञापन

सेंचुरियन पार्क लो-राइज अपार्टमेंट के गेट पर सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप, दो हिरासत में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क लो-राइज अपार्टमेंट सोसाइटी के मुख्य गेट पर शुक्रवार को बिना वैध स्टिकर के कार अंदर ले जाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि रोके जाने से नाराज कार सवार ने सुरक्षा सुपरवाइजर और गार्डों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। यही नहीं, उसने सुरक्षाकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास भी किया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया गया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने
सेंचुरियन पार्क लो-राइज अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने मामले में बिसरख थाना प्रभारी को तहरीर दी है। इसके मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1:21 बजे एक व्यक्ति बिना सोसाइटी स्टिकर के कार से गेट के अंदर जबरन प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा सुपरवाइजर कपिल ने निर्धारित नियमों का हवाला देते हुए उससे स्टिकर या पहचान पत्र दिखाने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर कार सवार उग्र हो गया और गाड़ी से उतरकर सिक्योरिटी बैरियर हटाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके बाद उसने तेज रफ्तार में गाड़ी सुपरवाइजर और गार्डों की ओर बढ़ा दी। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते किनारे हटकर अपनी जान बचाई। घटना से गेट पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सीसीटीवी फुटेज व सुरक्षाकर्मियों के बयान को साक्ष्य के रूप में शामिल करने की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मारपीट के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed