फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police barrier standing on the truck Clashed with the car, the driver's death

पुलिस बेरियर पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत

Tue, 04 Aug 2015 07:51 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 04 Aug 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
Police barrier standing on the truck Clashed with the car, the driver's death

विज्ञापन
मुजरिया चौराहे पर पुलिस बेरियर के पास खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार मुनीम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मृतक के शव और घायल को कार से बाहर निकलने में जुटी थी कि तभी मौका पाकर ड्राइवर ट्रक भगा ले गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हादसा सोमवार रात करीब एक बजे हुआ। बदायूं के कबूलपुरा इलाके का राजा पुत्र बब्बू शहर के ही नितिन कुमार की कार पर ड्राइवर था। नितिन को किसी काम से दिल्ली जाना था। राजा के साथ नितिन का मुनीम दिनेश था। दोनों नितिन को दिल्ली छोड़कर घर को चले थे। मुजरिया चौकी पर पुलिस बेरियर के पास कई ट्रक खड़े थे। सबसे पीछे वाले ट्रक की बैक लाइट ऑफ थी। कार का चालक ट्रक को देख कर ब्रेक मारता, उससे पहले कार ट्रक में पीछे से घुस गई। सिर में गंभीर चोट की वजह से राजा की मौके पर मौत हो गई। मुनीम दिनेश भी घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा होने के बाद बेरियर पर तैनात पुलिस कर्मी कार के पास पहुंचे और उन्होंने राजा और दिनेश को कार से बाहर निकाला। इस दौरान मौका पाकर ट्रक का चालक मय ट्रक के भाग गया। पुलिस ने राजा का शव और घायल दिनेश को सीएचसी भेजा। घटना की सूचना पर मृतक के घरवाले भी अस्पताल आ गए। मृतक राजा के भाई शब्बू ने बताया कि मुनीम ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था। मुजरिया पुलिस को नंबर बता दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed