{"_id":"57728b064f1c1b691679ba6b","slug":"police-attempted-to-capture","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी पर कब्जे का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी पर कब्जे का प्रयास
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर कब्जे का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
नगर के एक दबंग ने गन्ना सोसायटी की भूमि पर स्थित पुलिस चौकी को ही कब्जाने का प्रयास किया। पुलिस ने दीवार गिरा दी और कब्जा करने वालों को भगा दिया। इसकी क्षेत्र में काफी चर्चा रही।
नगर की बुध बाजार चौकी गन्ना सोसायटी की भूमि पर स्थित है। मंगलवार को एक दबंग ने इस पुलिस चौकी के चारों ओर दीवार खड़ी कर उसे कब्जाने की कोशिश की। शुरू में तो पुलिसकर्मी कुछ समझ ही नहीं पाए, लेकिन जब गन्ना सोसायटी के सचिव रवींद्र सिंह जानकारी होते ही पुलिस चौकी पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने बन रही दीवार ढहा दी। काम कर रहे राज-मिस्त्री को भगा दिया, लेकिन जो कब्जा कर रहा था, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी चर्चा बनी रही। पुलिस वाले अपना वर्जन देने में कतराते रहे। कौन कब्जा कर रहा था और क्यों? इस पर पुलिस वाले चुप्पी साधे रहे। बस इतना कहा कि कोई लिखित शिकायत नहीं थी। मौखिक बताया गया तो कब्जे के प्रयास को विफल कर दिया गया।