{"_id":"588258dd4f1c1bd376efdf74","slug":"police-arrested-a-history-sheeter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गिरफ्तारी के विरोध में एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिवार वाले
हिस्ट्रीशीटर पर गोकशी समेत करीब एक दर्जन मुकदमे
कुंवरगांव थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। उसके पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर लूट की योजना बना रहा था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर के परिवार वाले गांव के तमाम लोगों के साथ उसकी गिरफ्तारी का विरोध करने पुलिस ऑफिस पहुंच गए।
कुुंवरगांव थाने के गांव खासपुर का जरीफुल हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोकशी समेत संगीन धाराओं के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी पुलिस को हिस्ट्रीशीटर से शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा था। गुरुवार रात एसओ हरिभान सिंह ने एसआई राकेश चौहान और अपनी टीम के साथ उसे दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि हिस्ट्रीशीटर लूट की योजना बना रहा था। इधर, हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के विरोध में उसके गांव और परिवार के तमाम लोग शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पुलिस ने उसे बेवजह गिरफ्तार करने का आरोप लगाया।