{"_id":"75e8cfbe7183fc147e05cddce836cc0d","slug":"police-are-accused-of-misdeeds-not-catch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं पकड़ रही पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं पकड़ रही पुलिस
बदायूं।
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप किशोरी की मां ने सहसवान पुलिस पर लगाया। इसकी शिकायत करते हुए पीड़िता की मांग ने एसएसपी को एक पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महिला के मुताबिक आरोपी उसे और उसकी बेटी का अपहरण करने की साजिश रच रहे हैं। उन लोगों की जानमाल का खतरा बना हुआ है। साथ ही आरोपी पीड़िता को उसके गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं।
मां आरोप लगाया कि अपहरण करके दुष्कर्म करने के मामले में थाना क्षेत्र के शाकिर नामजद हैं। कहा कि उसे पुलिस पकड़ नहीं रही है। इससे वह बेखौफ होकर उन्हें धमकियां दे रहा है। महिला के मुताबिक शाकिर उसे, उसके बेटों और पैरोकारों को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कह रहा है। कहा कि इस मामले में एसएसपी की निगरानी में ही निस्तारण करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर रखी है। उधर, बैखौफ आरोपी उसे गांव में भी नहीं घुसने दे रहा है।