फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pete rural Rnjisn -pit Killed

रंजिशन ग्रामीण को पीट -पीट कर मार डाला

Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pete rural Rnjisn -pit Killed
मार डाला - फोटो : अमर उजाला
घर से खींच कर ले गए थे दूसरे पक्ष के लोग
विज्ञापन

रविवार रात उघैती थाने के गांव हमूपुर में वारदात

 उघैती थाने के गांव हमूपुर में रंजिशन ग्रामीण राजवीर की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना रविवार रात की है। दो साल पहले भी राजवीर की हत्या की कोशिश की गई थी। इसमें वह बाल-बाल बचा था। इससे पहले सात लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें एक अभी भी जेल में है।
उघैती थाने के गांव हमूपुर निवासी राजवीर (40) पुत्र होरीलाल की गांव के ही रनवीर और उदयवीर से रंजिश चल रही थी। उदयवीर पक्ष के लोगों ने 2014 में राजवीर को गोली मारी थी। इसमें वह घायल हो गया था। मामले में रनवीर, सुरेंद्र, जुगेंद्र, चरन सिंह, ओमेंद्र, राकेश और धर्मपाल के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। धर्मपाल इस वक्त जेल में है। 
विज्ञापन

रविवार को राजवीर अपने मकान के निर्माण के लिए रात में ईंटों का चट्टा लगा रहा था। इसी दौरान रनवीर, उदयवीर, मोर सिंह, वीरेश और सुरेंद्र राजवीर को गालियां देने लगे। राजवीर ने विरोध किया तो आरोपी उसे खींच कर ले गए। राजवीर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजवीर के भाई सत्यवीर की ओर से रनवीर, उदयवीर, सुरेंद्र, मोर सिंह और वीरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक के पांच संतानों में चार बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद उसकी पत्नी नेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कातिलाना हमले में समझौते का बना रहे थे दबाव
बदायूं। आरोपी पक्ष राजवीर पर कातिलाना हमले के मामले में समझौते का दबाव बना रहा था। आरोपियों ने समझौता न करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। 
बकौल, राजवीर के बड़े बेटे जितेंद्र उदयवीर पक्ष के लोग उसके पिता को कई बार धमकी दे चुके थे। इस बारे में उसके पिता ने पुलिस को भी बताया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। राजवीर के बड़े बेटे जितेंद्र की उम्र करीब 18 साल है। मृतक की पत्नी नेमवती के सामने अब पांच संतानों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार वालों ने बताया कि खुले घूम रहे हमलावरों से उनकी जान को खतरा बना हुआ है।
-----
दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, रुपये भी लूट ले गए
उघैती। मृतक राजवीर के पिता होरीलाल ने बताया कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। वे राजवीर से पांच हजार रुपये और एक मोबाइल भी लूट ले गए। हमलावर दबंग किस्म के हैं। गांव में उनका विरोध करने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पाता है। वह लोग जब राजवीर को लाठी डंडों से पीट रहे थे तो डर की वजह से कोई उसको बचाने नहीं आया।

-----
घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना पुरानी रंजिश में हुई है।
-नरेश कश्यप, एसओ उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed