फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Parvez family in town Hostage looting

परवेज नगर में परिवार को  बंधक बनाकर लूटपाट

Fri, 12 Aug 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगदी समेत 1.50 लाख रुपये का माल समेट ले गए बदमाश
 कोतवाली क्षेत्र बिसौली के गांव परवेज नगर में गुरुवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। गांव के घनश्याम मौर्य के परिवारवालों को बंधक बनाकर नगदी समेत डेढ़ लाख का माल लूट लिया। लूटपाट के बाद जाते वक्त बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने  रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
परवेज नगर के घनश्याम मौर्य ने दो दिन पहले ही 1.10 लाख रुपये में मक्का बेची थी। गुरुवार रात वह अपने परिवार के साथ घर  में सोए हुए थे। रात में करीब एक बजे आठ-दस नकाबपोश बदमाश दीवार फांद कर  घनश्याम के घर में घुस गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने असलहों के बल पर  पूरे परिवार को कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में रखी 1.10 लाख रुपये  नगदी और जेवर आदि समेत करीब 1.50 लाख रुपये का माल लूट लिया। घनश्याम और  उसके परिवार को आवाज करने पर जान से मारने की धमकी दी। लूटपाट के बाद बदमाश  घर से निकले तभी परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। पुलिस  ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर जमीरुल हसन का कहना है कि  मामले में पड़ताल की जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है। 
विज्ञापन

-----
दवा व्यापारी से मुजरिया में एक लाख की लूट
मारुति कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
वसूली करके लौट रहे थे मेडिकल संचालक सूर्य प्रकाश

 मुजरिया थाना क्षेत्र में बदायूं रोड पर गांव हजरतगंज की पुलिया के पास गुरुवार रात मारुति कार सवार बदमाशों ने शहर के दवा व्यापारी सूर्य प्रकाश से एक लाख रुपये लूट लिए। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। दवा व्यापारी ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रघुवीर नगर निवासी सूर्य प्रकाश का मढ़ई चौक पर मेेडिकल स्टोर है। वह फुटकर और थोक दवा व्यापारी हैं। गुरुवार को सूर्य प्रकाश वसूली के लिए निकले थे। सहसवान से बदायूं आते वक्त रात करीब साढ़े दस बजे बिना नंबर की नीले रंग की मारूति कार सवार बदमाशों ने उनको हजरतगंज पुलिया के पास घेर लिया। मारूति कार में असलहों से लैस चार बदमाश थे। बदमाशों ने तमंचे तानकर सूर्य प्रकाश से नोटों से भरा बैग लूट लिया। बैग में एक लाख रुपये थे। विरोध करने पर उनको पीटा भी। सूर्य प्रकाश रिपोर्ट दर्ज कराने मुजरिया थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed