फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   oriental bank of commerce got fired by short circuit

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में आग लगी

Mon, 12 Oct 2015 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 12 Oct 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में आग की लपटें उठती देखकर आस-पास के लोगों ने फायर बिग्रेड को खबर दी। सोमवार तड़के 3:20 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। बैंक में ताले लगे हुए थे। फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक यहां रखा तमाम रिकार्ड, कंप्यूटर, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया। बैंक में पीछे की ओर स्थित कैश रूम, लॉकर और बैंक के बाहर स्थित एटीएम तक आग नहीं पहुंची। अग्निशमन विभाग ने आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना है। हालांकि आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन

रिकार्ड को कोई नुकसान नहीं: एलडीएम
बदायूं। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में आग लगने के मामले में लीड बैंक मैनेजर चारू भट्टाचार्य ने बताया कि आग्निकांड से रिकार्ड को कोई नुकसान नहीं हुआ। पूरा रिकार्ड दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम के सर्वर में सुरक्षित रहता है। जिन ग्राहकों का भी बैंक में रुपया जमा है वह उनको वापस मिलेगा। बैंक जल्द ही रुटीन काम शुरू कर देगा। हालांकि उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच कराने की बात भी कही। यह भी कहा कि आग किसकी लापरवाही से लगी है इसकी भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन-
इंदिरा चौक स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में आग लगने की खबर सोमवार तड़के तीन बजे मिली थी। 3.10 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रीनिवास शर्मा, जिला अग्निश्मन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed