{"_id":"57d996c64f1c1bef30d49269","slug":"orci-second-day-stress-pac-and-police-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरछी में दूसरे दिन भी तनाव, पीएसी और पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओरछी में दूसरे दिन भी तनाव, पीएसी और पुलिस तैनात
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव में तनाव के बीच पुलिस ने हटवाए लाउडस्पीकर
नई परंपरा को लेकर मंगलवार को हुआ था बवाल
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव ओरछी में बुधवार को भी तनाव का माहौल रहा। पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में गांव के धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। खुराफातियों की सूची बनाई जा रही है।
ओरछी गांव में मंगलवार को सत्तार नाम के व्यक्ति ने अपने घर पर लाउडस्पीकर लगाकर इबादत की थी। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। एसडीएम आरडी राम और सीओ नरेश कुमार गांव पहुंचे तो इनको भी खदेड़ दिया गया। बाद में अधिकारियों ने कई थानों के फोर्स के साथ हालात पर काबू पाया। बुधवार को समझौते के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। यहां एक ही पक्ष के लोग पहुंचे। ऐसे में समझौता नहीं हो सका।
शाम को पुलिस फोर्स गांव पहुंचे। धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू की तो एक पक्ष के लोग भड़क गए। इस पर फिर से टकराव की स्थिति बन गई। किसी तरह से दोनों पक्षों को समझाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाउडस्पीकर उतारने पर सहमत हो गए। एसडीएम आरडी राम ने बताया कि गुरुवार को भी धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाएंगे। गांव में स्थिति सामान्य है।