फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one villager died by beaten badly

रंजिशन पिटाई से घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Mon, 18 Jan 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 18 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
one villager died by beaten badly
रियोनइया गांव में महीना भर पहले हुई थी घटना, प्रधानी के चुनाव में बढ़ गई थी कलह
विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनइया निवासी चंद्रपाल (65) का कुनबे के लोगों से जमीन को लेकर विवाद था। प्रधानी के चुनाव के दौरान यह विवाद और बढ़ गया जब घर के सदस्य प्रत्याशियों को समर्थन करने को लेकर आपस में बंट गए। आरोप है कि इसी रंजिश में 21 दिसंबर को चंद्रपाल की पिटाई कर दी गई। उसका इलाज घरवालों ने पहले सरकारी फिर निजी अस्पताल में कराया। घरवालों के अनुसार मामूली सुधार होने पर चंद्रपाल को वे घर लेते आए। सोमवार दोपहर में चंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। बेटे दुर्वेश ने बताया कि पिता पर हमले की वजह चुनावी रंजिश रही। हमलावरों में शामिल लोग उसके पिता पर दूसरे प्रत्याशी को वोट देने के लिए दबाव डालते थे। उसके पिता ने जिसे लड़ाया, वह प्रत्याशी चुनाव जीत गया था।  

पांचवा नाम जोड़ कर दी नई तहरीर
उझानी। बेटे दुर्वेश की मानें तो उसके पिता पर हमले में पांच लोग शामिल थे, लेकिन उस वक्त एक नाम छूट गया था। नामजदों में कृष्णपाल, मुनीश, अक्षय और रवेंद्र के नाम शामिल थे। अब, पांचवें हमलावर का नाम जोड़कर कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने कहा कि चंद्रपाल की मौत के बारे में उसके बेटे ने बताया। उसी वक्त पुलिस कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया। पुलिस ने घटना के दौरान पहले एनसीआर फिर मामला आईपीसी की धारा 324 में तरमीम कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed