{"_id":"591c8ae14f1c1bab70f2293d","slug":"one-of-the-honor-killing-and-the-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग का एक और आरोपी गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग का एक और आरोपी गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-गिरफ्तार आरोपी बोला, वारदात के दिन दिल्ली में था
-वजीरगंज थाने के गांव उसैना में हुई थी वारदात
वजीरगंज थाने के गांव उरैना में प्रेमी युगल की हत्या के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विजयपाल आरोपी युवती का सौतेला भाई है। उसका कहना है कि जिस दिन वारदात हुई वह दिल्ली में था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक आरोपी किशनलाल को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
वजीरगंज थाने के गांव उरैना निवासी गोविंद का पड़ोस में ही रहने वाली युवती आशा से प्रेम प्रसंग था। दोनों कई बार घर से भाग चुके थे। दोनों एक ही बिरादरी के होने की वजह से समाज के लोगों ने इनकी शादी भी तय करा दी थी। आशा के पिता किशनलाल ने गोविंद को बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। यहां गोविंद और आशा की हत्या कर दी गई। हत्या के इस मामले में गोविंद के पिता पप्पू राम ने आशा के पिता किशनलाल, मां जलधारा, आशा के सौतेले भाई रामवीर और विजयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशनलाल को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने विजयपाल को भी गिरफ्तार। हालांकि, गिरफ्तार विजयपाल का कहना है कि वारदात के दिन वह दिल्ली में था। उसका घटना से कोई लेना देना नहीं। गोविंद के पिता ने उसका नाम गलत दर्ज कराया है। इधर, थाना पुलिस का दावा है कि वारदात के दिन गांव में रामवीर और विजयपाल को गांव के लोगों ने देखा था। गोविंद के फूफा रवि कुमार का भी कहना है कि घटना के दिन गोविंद उरैना गांव में ही था। अब दो लोगों की गिरफ्तारी और होनी शेष है।
दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं। मामले में पड़ताल की जा रही है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
-संजय राय, एसपी देहात