फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one lost

गंगा में चार युवक डूबे, एक लापता

Sat, 29 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
one lost
थाना जरीफनगर के गांव रामपुर टप्पा वैश्य निवासी राजवीर (18) के पिता अगन सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया उसका बेटा राजवीर एवं गांव के रहने वाले सुरेश (17) पुत्र रामस्वरूप, रामफूल (19) पुत्र दाताराम, नवल किशोर (20) पुत्र ओमप्रकाश सहित चारों युवक रक्षाबंधन पर्व पर गंगा स्नान के लिए मालपुर गंगा किनारे किस्तोली घाट पर पहुंचे। नहाते समय गहरे पानी में पैर चले जाने पर सभी डूब गए। जिसमें डूबते हुए युवकों के चिल्लाने पर पास ही स्नान कर रहे मालपुर गांव के निवासी तैराक युवक देवेंद्र कुमार ने सुरेश एवं रामफूल को निकाल लिया। जबकि दूसरे भोयस गांव के रहने वाले बुजुर्ग श्याम लाल मल्लाह ने नवल को डूबने से बचा लिया। राजवीर का अबतक कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन



जान जोखिम में डाली देवेंद्र और श्यामलाल ने
स्थानीय पुलिस का कहना है कि देवेंद्र और श्यामलाल बधाई के पात्र हैं। देवेंद्र ने दो युवकों को तो श्यामलाल ने एक युवक को डूबने से बचा लिया। इन लोगों ने गांव में गहराई तक जाकर अपनी जान की बाजी लगा दी और तीन जाने बचालीं।
विज्ञापन


डूबे लापता युवक की तलाश जारी
थाना इंचार्ज गंगा सिंह यादव के आदेश पर मालपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने डूबे हुए युवक राजवीर सिंह की के तलाश में शाम तक स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया और कांटे डलवाए गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस कार्य के लिए कछला घाट से से भी अनुभवी गोताखोर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed