{"_id":"04c98ff9762d24b7a08374847b0e1b5a","slug":"one-labour-died-from-the-current-of-high-tension-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
इस्लामनगर।
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर के गांव ओहिया में बिजली सप्लाई के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। सोमवार इसके लिए खंभे लगाए जा रहे थे। कुलचौरा निवासी सुनील (30) पुत्र श्रीपाल यहां मजदूरी कर रहा था। खंभा खड़ा करते वक्त ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे सुनील 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन