फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One girl was raped, not prima facie

एक ही लड़की से हुआ दुष्कर्म, प्रथम दृष्टया पुष्टि

Wed, 23 Nov 2016 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिता और बड़ी बहन ने दी सफाई, एक से ही दुष्कर्म
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दुष्कर्म का शिकार किशोरी का बुधवार को पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया। प्राइमरी मेडिकल में इस बात की पुष्टि हुई है कि किशोरी से शारीरिक संबंध बनाए गए। हालांकि, शरीर पर कोई निशान न होने की वजह से जोर-जबरदस्ती होने की बात नहीं कही गई है। किशोरी के प्राइवेट पार्टी से स्लाइड बनाकर प्रयोगशाला भेजी गई है। 
दातागंज कोतवाली के एक गांव में चंद्रू नाम के ग्रामीण ने गांव की ही एक महिला से सोमवार को उपले खरीदे थे। उपलों को लेकर चंद्रू का महिला और उसके पति से विवाद हो गया था। मंगलवार को महिला की 15 वर्षीय बेटी को चंद्रू का बेटा हसनू तमंचे के बल पर उठा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार शाम किशोरी के पिता ने हसनू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। इसमें प्रथम दृष्ठया दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इधर, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

दुष्कर्म का यह मामला सामने आने के बाद कहा जा रहा था कि किशोरी की बड़ी बहन से भी दुष्कर्म हुआ। आरोपी एक नहीं तीन थे। बुधवार को किशोरी की बड़ी बहन और पिता ने इस बात पर सफाई दी कि बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। इंस्पेक्टर दातागंज भी यही बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


----
मंगलवार को ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। तहरीर में एक ही लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। बड़ी लड़की से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म होने की बात से इंकार किया है। किशोरी का पिता भी इससे इंकार कर रहा है।
-राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed