फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one adolcent girl gang raped by six people

नाबालिग को अगवा कर छह लोगों ने किया गैंगरेप

Sat, 06 Feb 2016 11:33 PM IST
सहसवान।
सहसवान। Updated Sat, 06 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
one adolcent girl gang raped by six people
सहसवान के एक गांव की महिला का आरोप है कि एक फरवरी की रात प्रधान पति साकिर, बीडीसी सदस्य कदीर, राशन कोटेदार पप्पू समेत जलीस, किफायत और सगीर उसकी 15 साल की बेटी को अगवा कर ले गए। बेटी को तलाश करती हुई, वह गांव के बाहर खंडहर के पास पहुंची। सभी आरोपी खंडहर से निकल रहे थे। वह खंडहर में गई तो वहां उसकी बेटी नग्नावस्था में बदहवास पड़ी थी। आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

होश में आने पर उसकी बेटी ने बताया कि सभी छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। अगले दिन को वह बेटी को लेकर सहसवान कोतवाली आ रही थी। आरोपियों ने उसे धमकी देकर रोक दिया। शनिवार को वह एसएसपी सौमित्र यादव से मिली। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने प्रधान पति, कोटेदार और बीडीसी सदस्य समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सच्चाई विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगी। मामला रंजिशन दर्ज कराया गया है यह कहना जल्दबाजी होगा। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed