फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the tube current, after the death of youth

नलकूप पर करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 11 Aug 2015 11:55 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 11 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर में नलकूप पर करंट लगने से यादराम नाम के युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम है।
हरनाथपुर के दयाराम का गांव के पास ही नलकूप है। मंगलवार दोपहर उनका बेटा यादराम (20) फसल की सिंचाई को नलकूप पर पहुंचा था। नलकूप के स्टार्टर में करंट आ रहा था। यादराम ने जैसे ही स्टार्टर को हाथ लगाया वह करंट की चपेट में आ गया। यादराम की मौके पर मौत हो गई। इसकी खबर गांव पहुंची तो परिवार वालों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यादराम के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बिना पुलिस को खबर दिए और पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

----
करंट लगने से भैंस मरी
दबतोरी। करंट लगने से एक भेैस की मौत हो गई। एक मासूम और दो भेैंस बच गईं।  
गांव के ही महाराम का दस वर्षीय पुत्र गुड्डू भैंस चराने जा रहा था। गांव में एक खंभे में करंट आ गया। खंभे के नीचे पानी भरा था। जैसे ही भैंस का पैर पानी में पहुंचा वैसे ही वह तड़पने लगी। आसपास खड़े लोगों ने मासूम गुड्डृ और दो अन्य भैसों को रोक लिया। अन्यथा वे भी चपेट में आ जाते। थोड़ी ही देर में एक भैंस ने दम तोड़ दियां। इस मामले में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हाईटेंशन लाइन में उलझ कर दो घायल
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाने के गांव नूरपुर पिनौनी के नानक मौर्य (19) नत्थू और अन्नू (17) पुत्र परमेश्वरी बाइक से बिल्सी जा रहे थे। रास्ते में ईखखेड़ा गांव के पास रोड पर टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन में उलझ कर उनकी बाइक फिसल गई। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बिजली सप्लाई बंद थी। अगर सप्लाई चालू होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed