{"_id":"57ed2e5e4f1c1bdc76573d83","slug":"newly-wedded-flee-by-drug-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों को नशा देकर नई नवेली दुल्हन चंपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों को नशा देकर नई नवेली दुल्हन चंपत
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ससुरालियों ने नशा देने के बाद नवविवाहिता 1.20 लाख रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर आदि लेकर चंपत हो गई। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने इन लोगों को घर में बेहोश पड़ा देखा तो इस्पताल में भर्ती कराया। नवविवाहिता के पति जानकी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पड़ताल की जा रही है।
बिसौली कोतवाली के गांव मोहम्मदपुर मई निवासी सुखपाल के बेटे जानकी प्रसाद ने पांच सितंबर को दिल्ली में सोनिया पाल पत्नी रमेश पाल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद सोनिया मोहम्मदपुर मई आ गई। जानकी प्रसाद का कहना है कि बुधवार को सोनिया के रिश्ते का चाचा लालाराम समेत ओमप्रकाश, गोल्डी और एक अज्ञात महिला उसके घर आई। रात में सभी लोगों ने खाना खाया। इसके बाद जानकरी प्रसाद, उसका पिता सुखपाल और मां गुड्डो देवी बेहोश हो गए। सुबह होने पर पता लगा कि सोनिया घर पर नहीं है। घर में रखे 1.20 लाख रुपये, करीब पांच तोला सोने के जेवर और 500 ग्राम चांदी के जेवर भी साफ थे। जानकी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।