फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ... Never give saturating the storm wound

...कभी न भरने वाले जख्म दे गई आंधी

Thu, 30 Apr 2015 12:00 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 30 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
... Never give saturating the storm wound
सोमवार की रात जिले में आई तेज आंधी कई परिवारों को कभी न भरने वाले जख्म दे गई है। प्रशासन आंधी से हुई जन-धन हानि का आकलन कर रहा है। आंधी में दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दीवारें और पेड़ गिरने से दो दिन में छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

आंधी ने सबसे ज्यादा नुकसान सहसवान तहसील क्षेत्र में पहुंचाया है। यहां सादपुर गांव में दीवार गिरने से जुगेंद्र की पत्नी सर्वेशा और पुत्र सीताराम की मौत हो गई। भगतानगला गांव में पेड़ गिरने से रामस्वरूप के पुत्र भिखारी की जान चली गई। उघैती थाने के गांव बुधनगर में मनवीर के 12 वर्षीय पुत्र समीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आंधी की वजह से मौतों का सिलसिला मंगलवार और बुधवार को भी जारी रहा। आंधी से टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मंगलवार दोपहर सिविल लाइंस थाने के गांव सिरसाठेर में भगवानदास के 12 वर्षीय पुत्र कामेश की मौत हो गई। मंगलवार रात आंधी से टूट कर सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराने से कासगंज के थाना मारहरा अंतर्गत गांव अफजलपुर जरेठा निवासी शैलेंद्र की मौत हो गई। बुधवार को जरीफनगर थाने के गांव भोगाजीत नगरिया में इकबाल का आठ वर्षीय पुत्र अफजाल आंधी में हिला पेड़ गिरने से इसकी चपेट में आकर मर गया। हादसों में करीब दो दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। प्रशासन दूसरे दिन भी आंधी से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार हो जाएगी।
-आरपी यादव, एडीएम वित्त/प्रभारी अधिकारी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed