फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Native of excise - police Alcohol featured on furnaces

आबकारी-पुलिस का देशी शराब भट्ठियों पर छापा

Sun, 24 May 2015 08:04 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sun, 24 May 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम और पुलिस ने कटरी के गांवों में संचालित देशी शराब बनाने की भट्ठियों पर छापामारी की। फोर्स को देख धंधेबाज फरार हो गए लेकिन तीन गांवों में भट्ठियों पर मिला सैकड़ों लीटर लहन बहा दिया गया। इससे पूरे दिन धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

आबकारी इंसपेक्टर सुनील कुमार और विजय सिंह की अगुवाई में कादरचौक की भदरौल चौकी के पुलिस कर्मियों के साथ कटरी के गांव ललसीनगला, भकौरा और भदरौल के जंगल में देशी शराब बनाने के ठिकानों पर छापा मारा तो दो स्थानों भट्ठियां धधकती मिलीं। फोर्स को आता देख धंधेबाज मौके पर ही सामान छोड़ कर भाग गए। इंसपेक्टर श्री सिंह ने बताया कि दो ड्रम लहन मिला। उसे मौके पर ही बहा दिया गया। देशी शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए गए। इसके अलावा कछला पुलिस चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह ने भी चंदनपुर में छापा मारा। चंदनपुर निवासी नैपाल सिंह सिंह को हरियाणा की ब्रांडेड शराब के 30 क्वाटर बरामद किए गए हैं। नैपाल ने पुलिस को बताया कि वह मुनाफा कमाने के लिए हरियाणा और दिल्ली से अंग्रेजी शराब लाकर बेचने का धंधा कई महीने से करता रहा है। छापामार कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी अनेजा गु्रप के एरिया मैनेजर में गुड्डू पंडित और सुरेंद्र यादव भी फोर्स के साथ नजर आए।
विज्ञापन

...जब महिलाएं आगे आईं
देशी शराब के धंधे में कटरी के कुछ गांव में धंधेबाजों ने महिलाओं को भी ट्रेंड कर रखा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो धंधेबाज पकड़े जाने के डर से महिलाओं को आगे करके खिसक जाते हैं। ऐसा ही नजारा आबकारी टीम को ललसीनगला में देखने को मिला। पुलिस भी महिलाओं की वजह से ठोस कदम उठाने से बचने की जुगत में नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed