फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Najib's proximity to the mobile, computer, went to crime branch

नजीब के नजदीकियों के मोबाइल, कंप्यूटर ले गई क्राइम ब्रांच

Tue, 31 Jan 2017 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवार वालों का आरोप जांच के नाम पर परेशान कर रही पुलिस
नजीब को अगवा करने वालों पर अब तक नहीं की गई सख्ती

 जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से लापता बदायूं के छात्र नजीब के नजदीकियों पर ही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कस दिया है। नजीब के नजदीकियों के घरों पर छापामारी कर क्राइम ब्रांच यहां से करीब 10 लोगों के मोबाइल, कंप्यूटर, पेन ड्राइव समेत काफी सामान अपने साथ ले गई है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से नजीब के परिवार वाले नाराज हैं। आरोप लगा रहे हैं कि क्राइम ब्रांच जांच के नाम पर उनको परेशान कर रही है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला वेदो टोला निवासी नफीस का बेटा नजीब जेएनयू में छात्र था। 15 अक्तूबर को नजीब लापता हो गया। उसके परिवार वालों ने नजीब के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने नजीब के बारे में सुराग देने पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। नजीब के परिवार वाले क्राइम ब्रांच पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नजीब के भाई मुजीब ने दिल्ली से फोन पर बताया कि दिल्ली पुलिस जांच के नाम पर उसके ही परिवार को परेशान कर रही है। दो दिन पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बदायूं में उसके नजदीकियों के घरों पर छापामारी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
... तो बदायूं में प्रदर्शन करेंगे नजीब के परिवार वाले
बदायूं (ब्यूरो)। नजीब की बरामदगी को लेकर उसके परिवार वाले अब बदायूं में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को इन लोगों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। नजीब के भाई मुजीब का कहना है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पिता पहले से बीमार हैं। नजीब के लापता होने के बाद उसकी मां भी बदहवास है। मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक से फरियाद की जा चुकी है। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस मनमानी कर रही है। फिलहाल वह लोग दिल्ली में हैं। पांच फरवरी को अपनी मां के साथ मुजीब बदायूं आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed