{"_id":"6a8ef1600a5fa0a045017553","slug":"obscene-act-with-eight-year-old-boy-case-registered-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-160095-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आठ वर्षीय बालक के साथ अश्लील हरकत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आठ वर्षीय बालक के साथ अश्लील हरकत, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में पिता के लिए पानी लेकर जा रहा था बालक
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। खेत में पिता के लिए पानी लेकर जा रहे आठ वर्षीय बालक को गांव के ही युवक ने खेत में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। गांव के व्यक्ति के मौके पर आ जाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उनका आठ वर्षीय पुत्र घर से उनके लिए पानी लेकर खेत में आने के लिए निकला। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत में ले गया। आरोप है कि युवक ने बालक के साथ अश्लील हरकत की। इस बीच गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा तो आरोपी मौके से भाग निकला। व्यक्ति उसके बेटे को अपने साथ उसके पास लेकर आया और उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा। मामले में तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो व संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।