{"_id":"588cd8ce4f1c1b476fcf6806","slug":"najib-missing-the-investigation-delhi-crime-branch-team-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता नजीब मामले की पड़ताल को पहुंची दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता नजीब मामले की पड़ताल को पहुंची दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन महीने पहले जेएनयू से लापता हो गया था नजीब
नजीब का सुराग देने पर रखा गया है 10 लाख इनाम
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से लापता बदायूं के छात्र नजीब मामले में पड़ताल को दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम शुक्रवार रात बदायूं पहुंची। यहां नजीब के करीबियों से पूछताछ की। परिवार वालों से भी नजीब के बारे में बात की। सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच को यहां कुछ खास नहीं मिला है। जानकारी जुटाने के बाद टीम वापस लौट गई।
शहर के मोहल्ला वेदो टोला निवासी नफीस का बेटा नजीब जेएनयू में बायोटेक्नालॉजी का छात्र था। जेएनयू कैंपस स्थित माही-मांडवी हॉस्टल में रहने वाले नजीब का 14 अक्तूबर को छात्रों के एक गुट से झगड़ा हो गया था। इसके बाद नजीब लापता हा गया। मामले में जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने नजीब का सुराग देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान भी किया है। तीन महीने बीत चुके हैं। अब तक नजीब का कोई सुराग नहीं लगा है। परिवार वाले मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक से नजीब की बरामदगी की फरियाद कर चुके हैं।
नजीब की बरामदगी को लेकर सुरागरसी करती हुई दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम शुक्रवार को वेदो टोला मोहल्ले पहुंचे। यहां टीम ने नजीब के कुछ रिश्तेदारों और करीबियों से जानकारी जुटाई। कुछ लोगों के मोबाइल नंबर भी टीम अपने साथ ले गई है। इधर, नजीब के परिवार वाले उसकी कुशलता को लेकर परेशान हैं।