फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Child molester turns out to be an adult in Aadhaar card

Unnao News: आधार कार्ड में बाल अपचारी निकला बालिग

Fri, 23 Oct 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Child molester turns out to be an adult in Aadhaar card
जिला अस्पताल में तीन हत्यारोपियों का मेडिकल परीक्षण कराती पुलिस। संवाद
उन्नाव। यूट्यूबर प्रेमी और अन्य दो लोगों के साथ मिलकर पति की हत्याकर शव हाईवे पर फेंकने के मामले में पुलिस ने मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। चौथे हत्यारोपी को परिवार के लोग नाबालिग बता रहे थे वह आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि में बालिग साबित हुआ।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचननगर मोहल्ले में मकान मालिक किशन यादव के घर में किराए पर रह रहे सोनू रावत (25) की पत्नी नेहा ने अपने यूट्यूबर प्रेमी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल के साथ मिलकर 20 अक्तूबर को सिलबट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। शव को बक्से में बंद कर ठिकाने लगाने में सीताराम कॉलोनी मोहल्ला निवासी तौहीद और उसके साथी मिश्रा कॉलोनी निवासी शिवकुमार उर्फ शिवा जो बाल अपचारी बताया जा रहा था उसका सहयोग लिया था। चारों ने शव बक्से में बंद कर भाड़े पर लोडर लेकर रात में शव उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर ललऊखेड़ा के पास एक मेडिकल सेंटर के सामने फेंक दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को जांच के दौरान बाल अपचारी का आधार कार्ड मिला, जिसमें उसकी उम्र 18 साल निकली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों का जिला अस्पताल और हत्यारोपी पत्नी का महिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे न्यायालय में पेश किया। वहां से चारों को 14 दिन की रिमांड पर लिया है। उधर पति के जेल जाने के बाद हत्यारोपी जितेंद्र उर्फ राहुल की पत्नी खुशबू के आगे खुद और बच्चे के पालन-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। उसका कहना है कि अब वह कैसे किराया देगी और पालन-पोषण करेगी। उसने बताया कि सोनू और नेहा के बीच आए दिन होने वाले विवाद में वह खुद समझाने जाती थी। पति नेहा से बात करते थे लेकिन यह नहीं पता था कि उनका प्रेम संबंध भी हैं। हत्या के बाद यह सब पता चला। हत्यारोपी पत्नी पुराने कमरे को खाली कर आई थी। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि रात में कथित बाल अपचारी का आधार कार्ड मिला था। वह भी बालिग साबित हुआ है।

जिला अस्पताल में तीन हत्यारोपियों का मेडिकल परीक्षण कराती पुलिस। संवाद

जिला अस्पताल में तीन हत्यारोपियों का मेडिकल परीक्षण कराती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed