फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Najib is missing, he was kidnapped

नजीब गुमशुदा नहीं, उसका अपहरण हुआ 

Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Najib is missing, he was kidnapped
अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जेएनयू के छात्र की मां ने लगाए दिल्ली पुलिस पर आरोप
जादू-टोना संबंधी खत को बताया सोची-समझी साजिश
शनिवार को नजीब के घर पर लटकता मिला ताला

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नजीब की मां फातिमा नफीस ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने नजीब की गुमशुदगी दर्ज की है, जबकि उसका अपहरण किया गया है। आजकल नजीब का पूरा परिवार दिल्ली में उसे तलाश रहा है। 

शहर कोतवाली के वेदो टोला निवासी नफीस का बेटा नजीब जेएनयू में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी का छात्र था। वह 15 नवंबर को जेएनयू कैंपस से लापता हो गया। नजीब की तलाश में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच लगी हुई है। लेकिन अब तक कोई क्लू नहीं मिला है। नजीब के लापता होने के बाद से ही उसकी मां फातिमा और छोटा भाई मुजीब दिल्ली में अपनी बुआ के घर पर हैं। शनिवार को नजीब का दूसरा भाई हसीब भी दिल्ली पहुंच गया। यहां उसके घर पर सन्नाटा पसरा है। नजीब की मां फातिमा नफीस ने दिल्ली से फोन पर बताया कि नजीब के हॉस्टल के पते पर जो खत भेजा गया है, उसके बारे में दिल्ली पुलिस ने उनको कोई जानकारी नहीं दी है। अखबारों के जरिए इस बारे में उनको पता लगा है। इस खत में लिखा है कि नजीब को जादू करने वाले ले गए। यह मामले को उलझाने की सोची-समझी साजिश है। एक महीना से ज्यादा हो चुका है। इसके बाद भी पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed