फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nagar Panchayat contract worker shot dead suicide

नगर पंचायत के ठेका कर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 07 May 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat contract worker shot dead suicide
dead
नगर पंचायत उसावां के ठेका कर्मचारी श्याम सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी एक बेटी 10 दिन पहले लापता हो गई थी। इससे वह डिप्रेशन में चल रहा था। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

उसावां के वार्ड नंबर 10 निवासी श्याम सिंह पुत्र नत्थू सिंह नगर पंचायत में ठेके पर ड्राइवर था। उसकी बेटी ऋतु 10 दिन पहले लापता हो गई थी। काफी तलाशने के बाद भी वह नहीं मिली। कई दिन से वह नौकरी पर भी नहीं जा रहा था। शुक्रवार को वह दो बीघा जमीन का सौदा करने के बाद घर पहुंचा था। श्याम सिंह शराब के नशे में थे। पहले तो उसने घर में काफी हंगामा किया। इसके बाद घर के सामने ही बनी अपनी एक दुकान की छत पर तमंचा लेकर चढ़ गया। तमाम लोगों के सामने छत पर ही श्याम सिंह ने खुद की खोपड़ी में गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

खबर मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। श्याम सिंह के बेटे विवेक की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद श्याम सिंह के परिवार में कोहराम है। उसकी पत्नी सावित्री बदहवास है। श्याम सिंह के पांच संतानें हैं। एक बेटी रजनी की वह शादी कर चुका था। दूसरी बेटी के लिए रिश्ता तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed