फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Naeem Raja Hashim history-killing murder

हिस्ट्रीशीटर नईम राजा के हत्यारोपी हाशिम की हत्या

Mon, 06 Feb 2017 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 06 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
-गोलियों से भूनकर कुरऊ के जंगल में डाला शव
-मारी गईं पांच गोलियां, छह घंटे बाद शव की हुई शिनाख्त

सिविल लाइंस थाने के गांव कुरऊ के जंगल में सोमवार शाम को हाशिम का शव बरामद हुआ। वह हिस्ट्रीशीटर नईम राजा की हत्या के मामले में आरोपी था। हाशिम के शरीर में पांच गोलियां लगी हैं। पुलिस का मानना है कि उसको गोलियों से भूनने के बाद शव जंगल में डाला गया है। शव की पहचान चार घंटे बाद रात को हुई।सिविल लाइंस पुलिस को सोमवार शाम खबर मिली कि कबूलपुरा से छोटी ज्यारत होते हुए बिल्सी रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर गांव कुरऊ के जंगल में शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। आस-पास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। लेकिन, शिनाख्त मौके पर नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। उसके शरीर पर गोलियों के पांच निशान थे। घटना की खबर मिलने पर सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी मौका मुआयना किया। काफी कोशिश के बाद भी पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। देर रात पता लगा कि शव हासिम का है। वह हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा की हत्या के मामले में आरोपी है। नईम राजा की 20 अक्तूबर 2015 को गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। हाशिम मामले में फरार चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed