फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   musajhag gang rape

मूसाझाग कांड से ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं : धर्मपाल

Thu, 08 Jan 2015 11:26 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 08 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
musajhag gang rape
आंवला के भाजपा विधायक और उपनेता विधानमंडल दल और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होेंने कहा कि मूसाझाग कांड से ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। प्रदेश में जाति विशेष के लोग अपराध कर रहे हैं और सरकार में शामिल लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। यूपी सरकार लोगों को मौलिक सुविधाएं देने में भी नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

भाजपा के उपनेता विधानमंडल दल पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिजिटल सदस्यता के जरिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने जा रही है। लोग तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने सदस्यता अभियान को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसान और जन विरोधी है। किसानों को फसल बिक्री पर बोनस नहीं दिया जा रहा है। सत्ता के संरक्षण में माफिया मांग की कि पूरा मूसाझाग थाना बर्खास्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। हर तबका सपाइयों की गुंडई से परेशान है और भाजपा की ओर देख रहा है। मोदी ने देश में बदलाव की जो लहर शुरू की है उससे उत्तर प्रदेश में अछूता नहीं रहेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता हरीश शाक्य, अशोक भारती, सुधीर श्रीवास्तव, रविंद्र पाल सिंह, अंकित मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed