फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Musajag in case a witness statement

मूसाझाग कांड में एक गवाह के बयान दर्ज

Fri, 29 Jan 2016 11:58 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 29 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मूसाझाग थाने में अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप के चर्चित मामले में एक साल बाद गवाहों के बयान दर्ज होने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को मामले में सुनवाई कर रहे स्पेशल जज पाक्सो एक्ट वीरेंद्र पांडेय ने एक गवाह के बयान दर्ज किए। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने दो फरवरी मुकर्रर की है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव ने 31 दिसंबर की रात एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ थाने में गैंगरेप किया था। दोनों सिपाहियों को जेल भेजने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। मामले में सुनवाई स्पेशल जज पाक्सो एक्ट कर रहे हैं। 21 जनवरी को गवाहों के बयान दर्ज होने थे, लेकिन आरोपी वीरपाल की कोर्ट में हालत बिगड़ने पर कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी। गुरुवार को कोर्ट ने गवाहों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था। शुक्रवार को पीड़िता के चाचा ने कोर्ट पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। बाकी गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट ने दो फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed