फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Murder of Rajesh's brother accused of Ankur massacre

अंकुर हत्याकांड के आरोपी सर्वेश के भाई की हत्या

Fri, 10 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी (बदायूं)। Updated Fri, 10 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Murder of Rajesh's brother accused of Ankur massacre
murder - फोटो : amar ujala
-महीने भर पहले ईंटों से कुचलकर अंकुर की कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

-अंकुर के भाई, मां और पिता पर अगवा कर हत्या का मुकदमा दर्ज


अंकुर चौहान हत्याकांड के आरोपी पूर्व सपा नेता सर्वेश यादव के छोटे भाई उमेश यादव की अपहरण के बाद ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। उमेश का शव बृहस्पतिवार सुबह उनके गांव वैन से करीब आधा किमी दूर गांव सिद्धपुर चित्रसेन के पास जंगल में पड़ा मिला। अंबियापुर की ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव का पति सर्वेश यादव सपा जिला महासचिव सुरेश चौहान के भतीजे अंकुर चौहान की हत्या का आरोपी है। उमेश की हत्या के मामले में अंकुर के भाई आशीष, मां नीलम चौहान और पिता हमेश पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बिल्सी थाने के गांव वैन निवासी सर्वेश यादव के भाई देवेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका 36 वर्षीय भाई उमेश यादव बुधवार को खेत पर गया था। वहां से उसे अगवा कर लिया गया। बृहस्पतिवार को खबर मिली कि गांव से थोड़ी दूर पर उमेश यादव का शव पड़ा है। देवेश का आरोप है कि आवास विकास निवासी आशीष चौहान, नीलम चौहान और सुरेश चौहान के भाई व अंकुर के पिता हमेश पाल चौहान ने उमेश यादव को अगवा कर लिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव सिद्धपुर चित्रसेन गांव के पास बाग में फेंक दिया। एसएसपी महेंद्र यादव ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सपा जिला सचिव सुरेश चौहान के भतीजे अंकुर चौहान की आठ फरवरी को ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में अंकुर के भाई आशीष चौहान ने सर्वेश यादव के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया था। सर्वेश यादव अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पड़ताल चल रही है। विवेचना के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-महेंद्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed