{"_id":"84f2e75739e3aa26d223f2d1fb9a4c2d","slug":"murder-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में चौकीदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में चौकीदार की मौत
badaun
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में बांस की टाल के चौकीदार नत्थू यादव की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए टाल स्वामी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बीमारी बताई गई है। उसका हृदय और फेफडे़ जांच के लिए प्रिजर्व कर लिए गए हैं।
इस्लामनगर निवासी राधेश्याम गुप्ता की बिल्सी रोड पर बांस की टाल है। गांव राजथल निवासी नत्थू यादव (50) पुत्र जसवंत यादव कई साल से यहां चौकीदार की नौकरी कर रहे थे। मंगलवार को टाल में नत्थू का शव मिला। शव चारपाई के पास जमीन पर पड़ा था। नत्थू की पत्नी शीला ने आरोप लगाया कि राधेश्याम गुप्ता की अपने भांजे से रंजिश चल रही है। अपने भांजे को फंसाने के लिए उन्होंने नत्थू की हत्या कर दी। शीला की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम गुप्ता, उनके पुत्र राहुल गुप्ता और रिश्तेदार प्रेम गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पोस्टमार्टम में नत्थू की मौत की वजह बीमारी बताई गई है। उनका हृदय और फेफड़े खराब हो चुके थे। हृदय और फेफड़ों को प्रयोगशाला भेजने के लिए प्रिजर्व किया गया है।