{"_id":"4f773b1691e91961c7ced5fd7d1c13a5","slug":"murder-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक न मिलने पर बहू की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक न मिलने पर बहू की हत्या
बिल्सी।
Updated Wed, 17 Dec 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक थाना अलापुर क्षेत्र के गांव खरखोली बुजुर्ग निवासी प्रेमचंद्र ने अपनी बेटी अनीता (20) की शादी छह महीना पहले नगर के मुहल्ला संख्या चार निवासी प्रकाश के पुत्र अंकित उर्फ बबलू के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही अनीता के ससुराल वाले उसे दहेज में बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। अनीता ने यह बात मायके वालों को भी बताई थी। एसओ राजवीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह अनीता के मायके वालों ने खबर दी थी कि उनकी बेटी को दहेज की खातिर मार दिया गया है। लाश घर में पड़ी है। उनकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता प्रेमचंद्र की ओर से पति अंकित, सास माया और ससुर प्रकाश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी फरार हैं।