{"_id":"58fb5e174f1c1bbf068b4d78","slug":"mud-cover-collapses-in-tube-wells-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप के कुएं में मिट्टी की ढांग ढही, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप के कुएं में मिट्टी की ढांग ढही, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजरिया।
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
नलकूप के कुएं में मिट्टी की ढांग ढही, युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूप के कुएं में मिट्टी की ढांग ढही, युवक की मौत
मुजरिया थाने के गांव लहरा असदुल्लरापुर में हुई वारदात
तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला जा सका कुंवरपाल
थाना क्षेत्र के गांव लहरा असदुल्लापुर में नलकूप खराब होने पर उसे ठीक करने कुएं में उतरा युवक मिट्टी की ढांग गिरने से इसमें दब गया। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद जेसीबी के जरिये उसे बाहर निकाला जा सका। यहां से एंबुलेंस के जरिये सीधे जिला अस्पताल भेज दिया गया। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रेस्क्यू के दौरान सीओ सहसवान श्योराज सिंह, एसओ मुजरिया ललित मोहन सिंह भी मौके पर जमे रहे।
थाना क्षेत्र के गांव लहरा असदुल्लापुर निवासी कुंवरपाल (20) पुत्र संतोष शनिवार को खेत पर मेंथा की सिंचाई करने गया था। नलकूप में कुछ कमी आने पर वह कुएं में पंखा ठीक करने के लिए उतरा था। इसी दौरान कुएं में मिट्टी की ढांग गिर गई। करीब 25 फीट नीचे कुंवरपाल फंस गया। गांव के लोग आननफानन में बचाव कार्य में जुट गए। खबर मिलने पर एसओ ललित मोहन सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत की जेसीबी की व्यवस्था कराई। सीओ सहसवान श्योराज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद कुंवरपाल को बाहर निकाला जा सका। उसकी कुछ सांसे चल रही थीं। यहां से उसे एंबुलेंस के जरिये सीधे जिला अस्पताल भेज दिया गया। रास्ते में ही कुंवरपाल ने दम तोड़ दिया। उसकी शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी। मृतक के एक साल का एक बच्चा है। हादसे में उसकी मौत के बाद परिवार वालों और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।