{"_id":"584c0e894f1c1be67244b8e1","slug":"moving-to-black-market-40-lpg-cylinders-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को ले जाए जा रहे 40 रसोई गैस सिलेंडर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी को ले जाए जा रहे 40 रसोई गैस सिलेंडर पकड़े
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी को ले जाए जा रहे 40 रसोई गैस सिलेंडर पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिकअप से ले जाए जा रहे थे सिलेंडर, पुलिस ने दो लोग हिरासत में लिए
पुलिस ने रसोई गैस सिलेंडर से भरा वाहन पकड़ लिया। इसमें भारत और इंडेन रसोई गैस एजेंसी के भरे हुए 40 गैस सिलेंडर मिले। सिलेंडर ब्लैक में बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे। मौके से दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। देर शाम तक उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बदायूं-मेरठ हाईवे से एक पिकअप में रसोई गैस सिलेंडर ब्लैक के लिए ले जाए जा रहे हैं। सिलेंडरों से भरा वाहन अभी मेला ग्राउंड के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर रसोई गैस सिलेंडर लदी पिकअप को पकड़ लिया। दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया। हिरासत में लिए गए लोग पुलिस को संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। पिकअप में भरे हुए 40 रसोई गैस सिलेंडर मिले। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए डीएम के आदेश का इंतजार है। आदेश मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।