फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Moving to black market 40 LPG cylinders holding

कालाबाजारी को ले जाए जा रहे  40 रसोई गैस सिलेंडर पकड़े

Sat, 10 Dec 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Moving to black market 40 LPG cylinders holding
कालाबाजारी को ले जाए जा रहे  40 रसोई गैस सिलेंडर पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पिकअप से ले जाए जा रहे थे सिलेंडर, पुलिस ने दो लोग हिरासत में लिए
 पुलिस ने रसोई गैस सिलेंडर से भरा वाहन पकड़ लिया। इसमें भारत और इंडेन रसोई गैस एजेंसी के भरे हुए 40 गैस सिलेंडर मिले। सिलेंडर ब्लैक में बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे। मौके से दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। देर शाम तक उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बदायूं-मेरठ हाईवे से एक पिकअप में रसोई गैस सिलेंडर ब्लैक के लिए ले जाए जा रहे हैं। सिलेंडरों से भरा वाहन अभी मेला ग्राउंड के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर रसोई गैस सिलेंडर लदी पिकअप को पकड़ लिया। दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया। हिरासत में लिए गए लोग पुलिस को संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। पिकअप में भरे हुए 40 रसोई गैस सिलेंडर मिले। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए डीएम के आदेश का इंतजार है। आदेश मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed