{"_id":"58eb92b14f1c1b874acf5634","slug":"mother-s-death-by-trapping-mill-in-coupling","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की की कपलिंग में फंसने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चक्की की कपलिंग में फंसने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ उघैती
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर गमगीन परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्की की कपलिंग में फंसने से महिला की मौत
थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में एक महिला की ट्रेक्टर वाली चक्की की कपलिंग में फंसने से मौत हो गई। मृतक 38 वर्षीय नेमवती पत्नी भूरे निवासी खितौरा सोमवार को सुबह 10 बजे ट्रेक्टर वाली चक्की से गेहूं पिसा रही थीं, तभी अचानक उनकी साड़ी चक्की की कपलिंग में फंस गई।
नेमवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने जल्दी से चक्की को रोका, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। परिजनों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के देर होने पर परिजनों ने नेमवती को निजी वाहन से सहसवान अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान करीब शाम चार बजे नेमवती की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि इसी महीने की 17 तारीख को महिला की लड़की की शादी होनी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।