फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than 40 cases of severe crimes in 20 days in district

जिले में 20 दिन में संगीन अपराधों की 40 से ज्यादा वारदातें      

Tue, 23 May 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Tue, 23 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
More than 40 cases of severe crimes in 20 days in district
धारदार हत्यार से पत्नी की हत्या

विज्ञापन
हत्या की 10,  दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की नौ घटनाएं      
 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने बरेली दौरे के दौरान रविवार को बदायूं की बदहाल कानून व्यवस्था पर असंतुष्टि जताई थी। जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में 20 दिन में संगीन अपराधों की 40 से ज्यादा वारदातें हुई हैं। इनमें हत्या की 10, और दुष्कर्म की नौ वारदातें भी हैं। लूट और रोड-होल्डअप की चार वारदातें हुई। 
सूबे में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। इसके बावजूद जिले की कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही। बरेली में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कह दिया कि बदायूं की हाल ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने सिर्फ मई महीने के 20 दिन में घटीं घटनाओं का संज्ञान लिया और यह घटनाएं जिले की कानून व्यस्था का अनुमान लगाने के लिए काफी हैं। सिर्फ 20 दिन में ऑनर किलिंग की बदायूं में दो वारदातें हो गईं। उसावां थाने में भाई ने बहन को मार डाला और वजीरगंज थाने में प्रेमी युगल की लड़की के परिवार वालों ने नृशंस हत्या कर दी। व्यापारियों से लूट और रोड होल्डप की वारदातों ने भी कानून व्यवस्था पर बट्टा लगाने का काम किया।      
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा नहीं      
बदायूं। संगीन वारदातों का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है। 12 मई को इस्लामनगर थाने के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद दरिंदों ने उसकी नृशंस हत्या कर दी। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को दो दिन का वक्त दिया था। इस्लामनगर पुलिस इस मामले से अब तक पर्दा नहीं हटा सकी है। दरिंदे खुले घूम रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड होल्डअप में पुलिस के हाथ खाली      
बदायूं। वजीरगंज थाने में हतरा गांव के पास बदमाशों ने 19 मई की रात रोड होल्डअप कर दो गाडिय़ों में सवार बारातियों से लाखों रुपये की नकदी और जेवर लूट लिए थे। इस मामले में भी खुलासा करने का दो दिन का वक्त एसएसपी चंद्र प्रकाश ने दिया था। अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि, वर्क आउट में स्वाट के साथ सर्विलांस टीमों को भी लगाया गया है।       

आरोपियों की गिफ्तारी में ढिलाई
बदायूं। आमतौर पर अपराधिक वारदातें होती रहती हैं। लेकिन इन 20 दिन में दो ऐसे मामले भी सामने आए जो समाज को शर्मशार करने वाले हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में आठ मई को बदमाशों ने लूटपाट के बाद भाई के सामने बहन से दुष्कर्म की कोशिश की थी। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। इधर, सहसवान के एक गांव में 12 मई को मां के सामने बेटी से दुष्कर्म की ्कोशिश का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed