फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mohammdganj Ludhiana The couple went missing

मोहम्मदगंज से लुधियाना गया दंपति लापता

Sun, 24 May 2015 08:16 PM IST
Kadrchauk
Kadrchauk Updated Sun, 24 May 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना स्थित रिश्तेदारी में गए दंपति लापता हो गए हैं। परिवार वालों को अनहोनी की आशंका है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिवार वालों ने उनको नाते-रिश्तेदारियों में भी तलाश कर लिया, लेकिन सुराग नहीं लगा। कादरचौक थाने के गांव मोहम्मदगंज के अर्जुन (25) की बहन 30 मई को बारात आनी है। अर्जुन के ससुराली पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। बहन की शादी की दावत देने के लिए अर्जुन अपनी पत्नी ऊषा (23) के साथ 19 मई को घर से लुधियाना के लिए निकले थे, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। 20 मई को अर्जुन के पिता सूरजपाल ने नाते-रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। अर्जुन का मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। कोई सुराग न लगने पर अर्जुन के पिता की ओर से थाने में उनकी गुमशुदगी की तहरीर दी है। एसओ रुकुम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस जल्द दंपति का पता लगा लेगी।

विज्ञापन


लूट के मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव किसरुआ के पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ ट्रक लूटने का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को उसके कब्जे से ट्रक बरामद हो गया था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed