{"_id":"581f6c6f4f1c1b067fb3769b","slug":"missing-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकी मिली तीन दिन से गायब युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटकी मिली तीन दिन से गायब युवक की लाश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से गायब युवक का शव रविवार सुबह गांव के पास ही खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के घरवालों ने पड़ोसी गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लामई निवासी पप्पू शर्मा का 22 वर्षीय बेटा राजन तीन दिन से गायब था। घरवालों ने उसे आसपास इलाके में तलाश भी किया, लेकिन कहीं पर भी सुराग नहीं लग पाया। रविवार सुबह खेत की ओर जा रहे लोगों ने राजन का शव उसी के खेत में शीशम के पेड़ पर लटका देखा तो इसकी सूचना पप्पू को दी। घरवाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। घरवालों ने ही शव को नीचे उतारा। देखा तो उसकी गर्दन के पास नीले निशान नजर आए।
मृतक के भाई पंकज ने बताया कि पड़ोसी गांव अहीरवारा के एक व्यक्ति ने राजन के हिस्से की जमीन का पहले इकरारनामा फिर बैनामा करा लिया था। यह बात जब उन्हें पता लगी तो अहीरवारा जाकर जानकारी हासिल की। उसी वक्त से राजन गायब हो गया। पंकज का आरोप है कि बैनामा कराने वालों ने ही पोल खुल जाने के डर से राजन की हत्या का शव पेड़ पर लटका दिया। इधर, कोतवाल गोपीचंद्र यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को लेकर सच्चाई का पता लगते ही कार्रवाई की जाएगी। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।