फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing man asleep in the house, the room had blood

घर में सो रहा युवक लापता, कमरे में मिला खून

Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 05 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Missing man asleep in the house, the room had blood
घर में सो रहा युवक लापता, कमरे में मिला खून - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


परिवारवालों को हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका
बिसौली कोतवाली के गांव भरतपुर का मामला

 क्षेत्र के गांव भरतपुर से घर में सो रहा संजय सिंह नाम का युवक लापता हो गया। सुबह परिवार वालों ने देखा तो संजय के कमरे में खून पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद उसका शव गायब कर दिया गया। पुलिस पड़ताल में जुटी है। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। मृतक के पिता नेम सिंह रिटायर्ड फौजी हैं।
भरतपुर निवासी संजय सिंह (36) पुत्र नेम सिंह के गांव में दो घर हैं। रविवार रात संजय सिंह अपने दूसरे खाली पड़े घर में सोया था। सुबह को वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसे देखने पहुंचे। कमरे में चारों ओर खून पड़ा था। सामान भी अस्त-व्यस्त था। यह देखकर परिवार वाले दंग रह गए। गांव के तमाम लोग भी मौके पर जमा हो गए। आसपास तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं लगा।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को खबर दी। प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव के लोगों के साथ आसपास के इलाके में संजय की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद पुलिस को खबर मिली कि संजय का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सूचना गलत निकली। संजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसका परिवार बदहवास है। मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एक साल से अलग रह रही पत्नी
दबतोरी। संजय की शादी वजीरगंज थाने के गांव करकटपुर से हुई थी। उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद ससुरालियों ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पत्नी संजय के साथ रहने लगी थी। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी फिर से उसे छोड़कर ससुराल में रह रही है। संजय की तीन बहनों लता, ममता और राशि की शादी हो चुकी है। 
------
क्लू खंगालने पहुंची फॉरेंसिक टीम
दबतोरी। घटना के बाद मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने यहां क्लू खंगाले। सूत्रों की मानें तो कुछ क्लू मिले भी हैं। इनकी जांच की जाएगी। जांच के बाद कई चीजें सामने आने की बात से एक्सपर्ट इंकार नहीं कर रहे।

-----
मामले में पड़ताल की जा रही है। बिसौली पुलिस को जल्द बरामदगी का आदेश दिया गया है। सच क्या है यह तो युवक के मिलने के बाद ही पता लगेगा। दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर आई है।
-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed