फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Millions of force of arms loot

हथियारों के बल पर लाखों की लूट

Sun, 06 Dec 2015 12:08 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 06 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
 जरीफनगर थाने के गांव नैनोल बागवाला में सीढ़ी लगाकर गांव के इशरत के घर में घुसे बदमाश सात तोला सोने और आधा किलो चांदी के जेवर हथियारों के बल पर लूट कर ले गए। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

जरीफनगर के गांव नैनोल बागवाला निवासी इशरत शुक्रवार रात परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात में आधा दर्जन बदमाश सीढ़ी लगाकर उसके घर में घुस गए। इशरत का कहना है कि आहट होने पर वह जाग गया। बदमाशों ने उसे कब्जे में ले लिया। हथियारों के बल पर घर में रखे सात तोला सोने और आधा किलो चांदी के जेवर लूट कर बदमाश भाग गए। रात में ही इशरत ने खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


राहगीर से नगदी, मोबाइल लूटा
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा निवासी अमित कस्बे में एक खाद की दुकान पर नौकरी करता है। शुक्रवार शाम दुकान बंद करा कर वह साइकिल से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव बिलहत के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर अमित से दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। अमित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed