फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Middle ground in the dispute shot dead

जमीन विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Tue, 28 Jul 2015 12:05 AM IST
वजीरगंज (बदायूं)।
वजीरगंज (बदायूं)। Updated Tue, 28 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Middle ground in the dispute shot dead
गांव नदवारी में जमीन के विवाद में रमेश (55) पुत्र पूरनलाल की उसके भाई और भतीजों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। एक आरोपी को घेरकर बुरी तरह पीट दिया गया। पुलिस गांव पहुंची, तो गांव वालों की पुलिस से भी झड़प हो गई। मौके पर कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। तब कहीं जाकर स्थिति को संभली। मामले में मृतक की पत्नी की ओर से जेठ-जेठानी, भतीजों समेत छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, सीओ बिसौली सतीश शर्मा ने गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

नदवारी निवासी रमेश तीन भाई थे। काफी पहले भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो गया था। तीनों भाइयों के हिस्से में 15-15 बीघा जमीन आई। रमेश के बड़े भाई राजेंद्र की पत्नी सर्वेशा देवी चाहती थी कि उसकी पूरी जमीन एक जगह पर हो। इसको लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। तीन दिन पहले राजेंद्र ने रमेश के खेत की मेड़ तोड़ दी थी। इस पर भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। बाद में दोनों घरों की महिलाओं के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस को खबर दी गई तो पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। रमेश कई बार पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जता चुका था।
विज्ञापन

रविवार की रात राजेंद्र के घर पर तमाम लोग जमा हुए। इसकी खबर रमेश ने थाने में दी। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार सुबह छह बजे रमेश अपने घेर में पशुओं को चारा डालकर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में राजेंद्र, उसके लड़के धर्मेंद्र, शैंलेंद्र, रिश्तेदार सोमनाथ और रिंकू ने रमेश को घेर लिया। शैंलेंद्र ने रमेश को सीने पर गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद रमेश पक्ष के लोगों ने राजेंद्र के घर पर धावा बोल दिया। घर की महिलाओं ने खुद को कमरे में बंद करके बचाया। इस दौरान सोमनाथ को ग्रामीणों ने घेर कर बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पत्नी प्रवेश कुमारी ने राजेंद्र, उसकी पत्नी सर्वेश, पुत्र धर्मेंद्र, शैंलेंद्र, रिश्तेदार सोमनाथ और रिंकू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed