फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married to death during treatment

विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Sat, 21 Jan 2017 11:19 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी
मौत से पहले विवाहिता ने जन्मा था मृत बच्चा

कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी ग्रामीण की विवाहित बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि उसे ससुराल में पति समेत उसके परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

अढौली निवासी लाखन ने बेटी राधा की शादी बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी ओमपाल के साथ करीब डेढ़ साल पहले की थी। शादी के दौरान उसने दहेज में बाइक और घरेलू सामान भी दिया लेकिन पति शादी के बाद उससे 50 हजार रुपया लाने की मांग करने लगा था। आरोप है कि उसकी बेटी गर्भवती थी। उसी दौरान पति समेत उसके घरवालों ने राधा की पिटाई की। नौ जनवरी को पति उसे बस स्टैंड पर छोड़ गया। पिटाई से घायल राधा ने इलाज के दौरान मृत बच्चा भी जन्मा लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। शुक्रवार को इलाज के दौरान राधा की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद कोतवाली पहुंचे लाखन ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया कि राधा के इलाज के दौरान उसने खुद पति ओमपाल को कॉल की लेकिन ससुराल से पति समेत कोई भी व्यक्ति राधा को देखने नहीं पहुंचा। लाखन ने ओमपाल, उसके माता-पिता और भाई-बहन के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर सौंप दी है। दरोगा संजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed